टीकमगढ़: अस्तौन: अज्ञात कारण के चलते युवक ने अपने खेत में आम के पेड़ पर लगाई फांसी: युवक की मौत, जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम
टीकमगढ़ जिले के अस्तौन गांव में अज्ञात कर्म के चलते एक युवक द्वारा अपने खेत में आम के पेड़ पर फांसी लगाने का मामला सामने आया है। जिसमें युवक की मौत हो गई है मृतक की पहचान नाम दयाराम अहिरवार उमर 38 वर्ष निवासी अस्तौन गांव के रूप में हुई है आज रविवार को सुबह 11:00 बजे शव का पोस्टमार्टम टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में कराया जाएगा इसके बाद शव परिजनों को सौप जाएगा।