जगदलपुर: नगरनार पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
जिले के नगरनार थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से वापस अपने घर जा रही एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है,पीड़िता जब अपने स्कूल से पैदल घर की ओर लौट रही थी, उसी दौरान आरोपी ने उसे सुरक्षित घर छोड़ने का झांसा दिया और अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया. नाबालिग को घर ले जाने के बजाए आरोपी उसे सुनसान जंगल की ओर ले गया।