टिब्बी: गुड़िया गांव में पुलिस ने हाईटेक सर्च ऑपरेशन चलाया, 16 लोगों को किया गिरफ्तार
टिब्बी। हनुमानगढ़ पुलिस ने नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत गुरुवार सुबह गुड़िया गांव में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद विश्नोई के नेतृत्व में 200 पुलिसकर्मियों की 10 टीमों ने एक साथ दबिश दी। पहली बार ड्रोन और डॉग स्क्वायड से निगरानी की गई