गुना नगर: कुसमोदा: ₹8 लाख का पान मसाला चोरी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, मिली 5 साल की सजा
गुना कैंट थाना के कुसमोदा में पान मसाला गोदाम से ₹8 लाख का विमल और पहेली पान मसाला की 27 बोरी चोरी करने के मास्टरमाइंड जेल में बंद पवन रजक को पुलिस ने बीते रोज गिरफ्तार किया। 8 मई को थाना प्रभारी ने बताया, फरियादी अनुराग जैन ने 17 18 अप्रैल 2026 की रात चोरी की रिपोर्ट की। 23 अप्रैल को पांच आरोपी गिरफ्तार कर 5 लाख का पान मसाला, एक कार और पिकअप जप्त किया था।