वैर: हलेना थाने से महज 400 मीटर दूर NH-21 पर स्कॉर्पियो ने सांड को मारी टक्कर, सांड की हुई मौत
रविवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 21 पर हलैना थाने से करीब 400 मीटर दूर एक कार सांड से टकराने के बाद अनियंत्रित हो गई। जो सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी से टकरा गई। जिससे सांड की हादसे के बाद मौके पर मौत हो गई। वहीं दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही दोनों वाहनों के बैठे लोगों की गंभीर चोटे नहीं आई ।