धरहरा: कोलकाता गोदाम हादसा: 18 वर्षीय घी कुमार का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, मां की चीत्कार से गमगीन हुआ माहौल
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला क्षेत्र में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से हुए भीषण हादसे ने मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड के कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। शुक्रवार को हेमजापुर पंचायत के मिर्जाचक लगमा गांव निवासी 18 वर्षीय मजदूर घी कुमार का शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।