घाघरा: आदर नीमा ढलान के समीप टेंपो पलटा, एक युवक गंभीर घायल; लोहरदगा रेफर
Ghaghra, Gumla | Sep 4, 2026 घाघरा प्रखंड के आदर नीमा ढलान के समीप टेंपो पलटने से लोहरदगा जोरी निवासी प्रदीप उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उनके अन्य साथी द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु उसे लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।