ग्वालियर गिर्द: होटल और स्पा सेंटर में पुलिस की चेकिंग, अनैतिक गतिविधियों पर सख्ती
महिला सुरक्षा की डीएसपी शिखा सोनी के नेतृत्व में रविवार शाम होटल और स्पा सेंटर में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया।इस अभियान के तहत नीलिमा सेंटर होटल इदा पैलेस पड़ाव एवं सिटी सेंटर स्थित स्पा सेंटर्स की जांच की गई।चेकिंग के दौरान होटल एवं स्पा सेंटर संचालकों को वहां आने वालों का रजिस्टर नियमित रूप से संधारित करने CCTV कैमरे व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।