धनौरा: गजरौला-हसनपुर रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत, एक महिला गंभीर रूप से घायल
गजरौला-हसनपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास शनिवार शाम दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अमरोहा रेफर कर दिया।