रामकुमारी ने दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि 20 अक्टूबर को दबंगों ने उसके बेटे की बेरहमी से पिटाई की और बचाव करने पर उसे भी मारा, जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की और जबरन राजीनामा करा लिया। अब आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं। महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई