करनैलगंज: आर्य नगर में बाबा बागेश्वर धाम के समर्थन में सैकड़ों लोगों ने निकाली पदयात्रा
कौड़िया के आर्य नगर में बाबा बागेश्वर धाम के समर्थन में भव्य पदयात्रा का आयोजन बुधवार 12 बजे किया गया। पदयात्रा इंडो बॉर्डर हनुमानगढ़ी से अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि तक निकाली जा रही है। इसका उद्देश्य हिंदू राष्ट्र और सनातन धर्म को मजबूत करना बताया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए कौड़िया पुलिस के जवान तैनात रहे।