वनग्राम सिरवेल में मंगलवार से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा की शुरुआत हुई हैं। पहले दिन विशाल कलश यात्रा निकाली गईं। जिसमें श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब देखने को मिला। कथा वाचक प्रभुजी नागर के मुखारविंद से सात दिनों तक अलग अलग प्रसंगों के साथ कथा का रसपान कराया जायेगा।