भगवानपुरा में रविवार को रंगपंचमी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गईं।सुबह से ही युवा रंगो की मस्ती में सरोबार दिखे। वहीं छोटे बच्चें भी एक दूसरे को रंग लगाते हुए नजर आए। सभी ने सूखे रंगों से रंगपंचमी मनाई। वहीं नगर के हनुमान मंदिर चौक पर युवाओं की टोली ने होली गीतों पर जमकर आनंद लिया। आसपास के ग्रामों में भी रंगपंचमी धूमधाम के साथ मनाई गईं।