भगवानपुरा में सोमवार को शीतला सप्तमी श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई गईं। सुबह से ही शीतला माता के मंदिर में महिलाओं को भीड़ देखी गई। महिलाओं ने अपने बच्चों व परिवार में खुशहाली के लिए माता से कामना की। इस दौरान शीतला माता को ठंडा भोजन का भोग भी लगाया गया।इस दिन शीतला माता के पूजन का विशेष महत्व माना गया।आसपास के ग्रामों में भी शीतला सप्तमी मनाई गईं