भगवानपुरा। नगर के पटेल फाल्या में सीआरपीएफ के रिटायर्ड एसआई नानला सेंगर 52वर्ष का शनिवार रात्रि में आकस्मिक निधन हो गया। बता दे कि उन्होंने 20वर्ष से सीआरपीएफ बटालियन में रहकर देश की सेवा की। पिछले साल ही वे रिटायर्ड हुए थे। उनके दो लडके और दो बेटियां है। रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। जिस में बड़ी संख्या में समाजजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।