मुज़फ्फरनगर: चरथावल पुलिस के द्वारा रोहाना रोड पर एक युवती के साथ मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जनपद मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह के द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान को लेकर चरथावल थाना प्रभारी जयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा रोहाना रोड पर एक युवती के साथ मामूली सी बात को लेकर मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसमें पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी को शनिवार को जेल भेज दिया।