बसेड़ी: जगनेर रोड पर राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय के पास घायल पड़ी गाय का नगर पालिका बसेड़ी ने कराया उपचार
बसेड़ी नगर पालिका क्षेत्र में जगनेर रोड पर राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय के पास एक गाय गहरे जख्मों के कारण कराहती पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी नगर पालिका प्रशासन को दी। नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि रामदीन कुशवाहा ने पशु चिकित्सालय बसेड़ी फोन करके चिकित्सक को बुलाया और घायल गाय का उपचार कराया।