सिराथू: शहजादपुर गांव में सरकंडा टिम्बर में लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख
सिराथू तहसील क्षेत्र के शहजादपुर गाँव में सरकंडा टिम्बर में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया।गांव की रहने वाले नंदलाल निषाद ने बताया कि वह बड़े स्तर पर सूप मंडप और सरई का कारोबार करते हैं।रविवार सिराथू किसी काम से गए हुए थे। पड़ोसियों नेफोन से सूचना दी जाकर देखा तो आग से सामान जल चुका था।उन्होंने बताया कि लगभग ₹5.5 लाख का नुकसान हुआ,किसी ने आग लगाई है।