सिराथू: अनेठा गांव में खाना बनाते समय लगी आग में सिलेंडर फटा, घर का सामान जलकर हुआ खाक
सिराथू तहसील क्षेत्र के अनेठा गांव में सोमवार दोपहर के एक घर में खाना बनाने के दौरान आग लग गई।छप्पर में लगी आग घर में फैल गई और घर में रखा हुआ गैस सिलेंडर फट गया जिस वजह से पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई है।गांव के त्रिलोक की पत्नी ज्योति खाना बना रही थी इसी दौरान हादसा हुआ है।फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।गांव पहुंचे लेखपाल नुकसान का आकलन में जुट गए हैं।