बैतूल: सर्प मित्र ने महारुक नदी में छोड़ा जहरीला कोबरा नाग।बारस्कर कालोनी से किया था रेस्क्यू।
Betul, Betul | May 26, 2024 बैतूल ब्लाक के अंतर्गत पड़ने वाले बैतूल रानीपुर मार्ग के बीच से गुजरने वाली महारुक नदी में सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा द्वारा शनिवार को रेस्क्यू कर लाए गए एक जहरीले कोबरा नाग को छोड़ा गया है।सर्प मित्र विशाल ने शुक्रवार की मध्य रात्रि में बारस्कर कालोनी में अनिल मोखडे के घर में एक जहरीले कोबरा नाग को पकड़ा था जिसे नदी में छोड़ा गया है।