मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन हैं जारी
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गुना जिले में मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम जोडने के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं तथा बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं के नामों का सत्यापन किया जा रहा है। पात्र नागरिक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। इस दौरान बीएलओ द्वारा विद्यार्थियों को पहली बार मतदाता बनने के लिए प्रेरित करने के साथ ही ग्रामीणों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी भी दी जा रही है।
इसी क्रम में एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पांडेय ने शहर के बांसखेड़ी एवं घोषीपुरा स्थित मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। इसी प्रकार तहसीलदार श्री सुनील वर्मा ने ग्राम तिल्लीखेड़ा में बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
123 views | Guna, Madhya Pradesh | Oct 30, 2026