सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड मार्ग पर तेज रफ्तार स्कूटी के असंतुलित होकर फिसलने से सवार महिला घायल
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड मार्ग पर तेज रफ्तार स्कूटी के असंतुलित होकर फिसलने से उसमें सवार एक महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। जिसे मौके से गुजर रहे राहगीरों ने आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।