चित्तौड़गढ़: जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने नगर परिषद का निरीक्षण कर रेवेन्यू शाखा में फाइलों के अम्बार पर जताई नाराजगी
जिला कलेक्टर आलोक रंजन के आज अचानक नगर परिषद के निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान रेवेन्यू शाखा में फाइलों को लेकर कलेक्टर ने नाराजगी जताईl लेखा शाखा के बाद रेवेन्यू शाखा पहुंचे जहां फाइलों का अंबार देख कर नाराज हो गएl जब इसका कारण पूछा तो कर्मचारी संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। मौके पर ई फाइलिंग करने को कहा गया।