जोधपुर: खांडा फलसा थाने में एक युवक के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने का मुकदमा दर्ज
खांडा फलसा थाने में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने का मुकदमा आज रविवार शाम करीब 4:00 बजे हुआ दर्ज। खांडा फलसा थाने में एक युवक हरीश डाबी ने एक रिपोर्ट देकर बताया कि जाहिद मलिक नामक युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर एक धर्म विशेष के बारे में पोस्ट डालकर धार्मिक भावनाएं आहत करने का प्रयास किया है। खांडा फलसा थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।