जोधपुर: सरदारपुरा पुलिस थाने के निकट प्रॉपर्टी विवाद के चलते मकान में लगाई गई आग, पुलिस मामले की जांच में जुटी
जोधपुर में प्रॉपर्टी विवाद के बीच सरदारपुरा इलाके में आज रविवार सुबह 8बजे अनूठी वारदात सामने आई है जहा अज्ञात बदमाशों ने प्रॉपर्टी को ही आग लगा डाली।घटना सरदारपुरा पुलिस थाने के निकट की है। मकान मालिक शोभाग सींग ने बताया की पेट्रोल बम फेंक कर प्रॉपर्टी में आग लगा दी गई।पहली मंजिल के ऑफिस को आग लगाकर फूंका। आग लगने पर फायर ब्रिगेड को भी किया गया कॉल।