जोधपुर: MDM अस्पताल में मरीजों को गर्मी से राहत देने के लिए अस्थाई डॉम शुरू किया गया
जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में आज रविवार दोपहर तीन बजे से मरीजों के लिए अस्थाई डोम शुरू किया गया है, जिससे गर्मी में मरीजों को राहत मिल सके। डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि वर्कशॉप टीम के साथ मिलकर इस कार्य की शुरुआत की गई है। यह डोम दो माह तक अस्पताल परिसर में लगाया जाएगा, ताकि तीव्र गर्मी के मौसम में मरीजों और उनके परिजनों को छांव और ठंडी जगह मिल सके।