जोधपुर: पाल रोड स्थित नवकार सिटी में मूलभूत समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों ने किया प्रदर्शन
जोधपुर के पाल रोड़ स्थित नवकार सिटी में आज रविवार शाम पांच बजे मूलभूत समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासियों ने नवकार सिटी में जब मकान लिया तब बिल्डर ने कई वादे किए की सभी तरह की मूलभूत सुविधा मिलेगी लेकिन पानी के साथ कई मुलभुत सुविधाए आज दिन तक नहीं मिली जिसको लेकर हमें प्रदर्शन करना पड़ा।