कोरबा: आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, कोरबा में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से चल रहा था सट्टा, दूसरा आरोपी फरार
Korba, Korba | Apr 15, 2026 कोरबा पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर की गई।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा खेल और खिला रहे हैं।