कानपुर: डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसआईआर के संबंध में बैठक की
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार 2 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसआईआर के संबंध में बैठक की। डीएम ने कहा कि गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि चार दिसंबर है। अब केवल सात दिन शेष रह गए हैं, जबकि अभी भी बड़ी संख्या में मतदाताओं द्वारा अपने गणना प्रपत्र बीएलओ को वापस नहीं किए गए हैं।