कानपुर: नौबस्ता हाईवे पर मौरंग मंडी के सामने ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत
नौबस्ता हाईवे पर बुधवार देर रात सेन चौकी अंतर्गत मौरंग मंडी के सामने एक भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक और ईंट लदे ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में ट्रैक्टर दो भागों में बट गया।हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।थाना प्रभारी ने गुरुवार 10बजे बताया कि,मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है और जांच शुरू कर दी है।