कांके: मेन रोड स्थित होटल नटराज से मॉनिटर लिजर्ड के अंगों की तस्करी में तीन आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | May 15, 2026 मेन रोड स्थित होटल नटराज से मॉनिटर लिजर्ड के अंगों की तस्करी मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार देर रात करीब दस बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। जांच में पता चला कि होटल नटराज में कमरा 203 और 206 बंगाल के दुर्गापुर निवासी विष्णु कुमार गुप्ता के नाम पर बुक थे।