खर्चभंडार में सम्पन्न हुआ आषाढ़ी तौल, इस वर्ष अनाज श्रेष्ठ व वर्षा सामान्य से अधिक रहने का अनुमान ।
नाथद्वारा में प्रतिवर्ष आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को श्रीनाथजी मंदिर के ‘खर्च भण्डार’ में प्राचीन परंपरानुसार विभिन्न धान्यादी भौतिक वस्तुओं के तौल से आगामी वर्ष में पैदावार एवं व्यापार हेतु पूर्वानुमान लगाया जाता है जिसे ‘आषाढ़ी तौलना’ कहते हैं ।
कल पूर्णिमा पर तौल कर रखे धान आदि वस्तुओं को आज सुबह ग्वाल के दर्शनों में पुनः श्रीजी के मुख्य पंड्या परेश नागर के सांनिध्य में खर्च भंडार के भंडारी प्रकाशचंद्र सनाढय व कर्मचारियों की उपस्थिति में तौला गया जिसके आधार पर इस वर्ष धान्य की पैदावार में श्रेष्ठ बतायी गयी है,
पंड्या जी परेश नागर ने बताया कि वर्षा सामान्य से अधिक रहेगी जिसमें आषाढ़ में तीन आना, श्रावण में पांच आना, भाद्रपद (भादवा) में पांच आना व आसोज में दो आना ओर वायु पूर्व दिशा की होगी ।
गुड़, नमक, मनुष्य व पशु में कमी ओर इसके अला�