धार: धार में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनीं PM मोदी के 'मन की बात'
Dhar, Dhar | Mar 30, 2025 धार में महिला बाल विकास विभाग केंद्रीय राज्यमंत्री व क्षेत्रिय सांसद सावित्री ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 120वें संस्करण को धार में कुशाभाऊ ठाकरे मंडल बूथ क्रमांक 107 में कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस दौरान धार विधायक नीना वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष नीलेश भारती, भाजपा धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटिदार सहित अन्य मौजूद रहे।