धार: धार के निजी गार्डन में दो दिवसीय कृषि मेला शुरू हुआ
Dhar, Dhar | Mar 29, 2025 धार के निजी गार्डन में दो दिवसीय कृषि मेला प्रारंभ हुआ।धार में दो दिवसीय कृषि मेला, म.प्र. राज्य मिलेट्स मिशन योजना के अंतर्गत धार के निजी गार्डन में शनिवार शाम 4:00 प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा और कृषि स्थाई समिति के सभापति अशोक डावर की उपस्थिति रही। मेले में कृषकों को कृषि विज्ञानियों द्वारा उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई।