धार: धार शहर में दीवार गिरने से घायल आंगनवाड़ी सहायिकाओं से केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने मुलाकात की
Dhar, Dhar | Mar 29, 2025 केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद सावित्री ठाकुर ने धार शहर में दीवार गिरने से घायल दो आंगनवाड़ी सहायिकाओं का हालचाल जानने निजी अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने दोनों महिलाओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके परिवार से मुलाकात की। अस्पताल पहुंचकर राज्यमंत्री ठाकुर ने उपचाररत सहायिकाओं की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में डॉक्टरों से जानकारी प्राप्त की।