धार: धार जिले के धरमपुरी में निर्माणाधीन मकान में गोवंश वध की सूचना मिली, पुलिस ने मांस के अवशेष जब्त किए, मामला दर्ज
Dhar, Dhar | Mar 29, 2025 धार जिले के धरमपुरी क्षेत्र में गोवंश वध की सूचना मिलने पर तत्काल मनावर एसडीओपी अनु बेनीवाल (आईपीएस) ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मेव नगर पुनर्वास क्षेत्र धरमपुरी में एक निर्माणाधीन मकान में गोवंश वध किए जाने की सूचना मनावर एसडीओपी अनु बेनीवाल (आईपीएस) को मुखबिर से प्राप्त हुई थी।