मड़िहान: मड़िहान में एक घर के आंगन में घुसा 9 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा
मड़िहान के ददरा मुतालके रामपुर गांव में बुधवार गुरुवार की देर रात गोविंद कोल के आंगन में 9 फीट लंबा मगरमच्छ घुस गया जिसे देखकर परिवार के लोग डर गए और हड़कंप मच गया रात में ही ग्रामीण भी पहुंच गए और रात भर उस पर नजर रख रहे। वही बन विभाग को भी इसकी जानकारी दे दी गई थी गुरुवार की सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ लिया गया।