अमेठी जिला मुख्यालय गौरीगंज में दीवानी न्यायालय के निर्माण का वर्षों पुराना इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत आगामी 17 जनवरी को वर्चुअल माध्यम से दीवानी न्यायालय भवन का शिलान्यास करेंगे। यह मुख्य कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के चंदौली में आयोजित होगा, जिसमें उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे।