बिहटा: सदिसोपुर गांव के पास बिहटा-सरमेरा पथ पर दो बाइक की टक्कर, दो युवक घायल
Bihta, Patna | May 8, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सदिसोपुर गांव के पास बिहटा-सरमेरा पथ पर दो बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही दूसरा बाइक सवार गाड़ी समेत भागने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी रही।