सिकंदराराऊ: सिकन्द्राराऊ पुलिस ने चोरी की घटना करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया, 01 चोर को गिरफ्तार कर नगदी व जेवर बरामद
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में सिकन्द्राराऊ पुलिस ने चोरी की घटना करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 01 आरोपी ओमप्रकाश निवासी हिनौना थाना अवागढ को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी किये हुए पेन्डल, अंगूठी व 16000/- नगद बरामद हुए है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की है।