बांका: सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन, स्वास्थ्य कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया
Banka, Banka | Dec 12, 2024 सदर अस्पताल में गुरुवार की दोपहर 12 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों व अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।रक्तदान शिविर में बांका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों ने रक्तदान किया। शहर के युवा समाजसेवी मयंक मिंकु ने कहा कि युवाओं को रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।