सैदपुर: गंगा ड्रेजिंग कार्य का कमिश्नर ने नाव से किया औचक निरीक्षण, 20 दिनों से नदी में जलपोत के फंसने का असर माना जा रहा दौरा
वाराणसी मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने सोमवार को सैदपुर क्षेत्र में गंगा नदी में चल रहे ड्रेजिंग कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उनका यह दौरा स्थानीय प्रशासन के लिए पूरी तरह अप्रत्याशित रहा, हालांकि भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को पहले से ही इसकी जानकारी थी।