लखीसराय जिले के मध्य विद्यालय मोहम्मदपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 30 में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया गया। शुक्रवार की दोपहर 12,25 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह पोशाक ‘जीविका’ के सहयोग से विशेष रूप से आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए तैयार कराई गई थी।