दमोह: ट्रेन से पहुंचे पर लंबी गाड़ियों के काफिले पर सवाल पूछने पर पत्रकार पर भड़के, बोले- “अपना दिमाग ठीक रखें”, वीडियो वायरल
Damoh, Damoh | May 15, 2026 दमोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और वीआईपी काफिलों में कटौती की अपील के बीच प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार का बयान चर्चा में आ गया। ट्रेन से दमोह पहुंचे मंत्री से जब काफिले में कई गाड़ियों को लेकर सवाल किया गया तो वे पत्रकार पर भड़क गए और बोले, “आप अपना दिमाग जरा ठीक रखें।” मंत्री ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी सिर्फ एक गाड़ी और एक पायलट वाहन था।