कानपुर: उर्सला अस्पताल के पास भाजपा रेडी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ ने पहलगाम हत्याकांड के विरोध में किया पुतला दहन
भारतीय जनता पार्टी रेडी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं की निर्मम हत्या के विरोध में सोमवार दोपहर 1 बजे को परेड स्थित उर्सला अस्पताल के निकट विरोध प्रदर्शन कर आतंकवादियों का पुतला दहन किया।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आतंकियों द्वारा की गई इस हरकत से पूरा देश आहत है आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए