कानपुर: कोपरगंज स्थित रूई के गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
रायपुर कोपरगंज स्थित एक रुई गोदाम में आग लग गई। लाटूश रोड फायर स्टेशन को सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की गई। फायर अधिकारी दीपक शर्मा ने सोमवार दोपहर 2:00 बजे बताया लाटूश रोड से दो, कर्नलगंज से दो, फजलगंज, किदवई नगर, मीरपुर और पनकी से दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया।