कोटपूतली: पुरानी सब्जी मंडी में युवती से बदसलूकी, लोगों ने बनाया वीडियो
Kotputli, Alwar | Apr 11, 2026
कोटपूतली की पुरानी सब्जी मंडी में एक मनचले द्वारा युवती से बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना के बाद परेशान होकर युवती ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर रिकॉर्ड कर लिया। मामले के बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई।