सिरौली गौसपुर: सिरौली गौसपुर में उप जिलाधिकारी ने शराब की दुकान का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सिरौली गौसपुर में उप जिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने रविवार की रात करीब 7 बजे अचानक शराब की दुकान का निरीक्षण किया।उन्होंने सेल्समैन से शराब के स्टाफ बिक्री रजिस्टर और अन्य संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन किया।साथ में नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पांडे भी मौजूद थे। दुकान के आसपास साफ सफाई रखने बिक्री सरकार के द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप करने के निर्देश दिए।