राज्य मंत्री सतीश शर्मा के निर्देश पर आल्हनमऊ खमौली भेलसर मार्ग का मरम्मत का कार्य हो रहा है। यह मार्ग काफी ज्यादा जर्जर हो गया था। जिसके कारण आने जाने वाले राहगीरों को काफी ज्यादा समस्या होती थी।आज शुक्रवार की दोपहर करीब 3:00 बजे मार्ग की मरम्मत का कार्य चल रहा है। मार्ग की मरम्मत हो जाने से आवागमन में आसानी होगी