भिवानी: दुर्गा कॉलोनी निवासियों ने मोबाइल टावर लगाये जाने के विरोध में DC से की मुलाकात
शहर के वार्ड 21 स्थित दुर्गा कॉलोनी में राजेश उर्फ सुरेंद्र नामक व्यक्ति द्वारा अपने घर की छत पर अवैध रूप से मोबाइल टावर लगवाने के मामले को लेकर मंगलवार को दुर्गा कॉलोनी के लोगों ने लघु सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त से मुलाकात की। दुर्गा कॉलोनी के लोगों ने आरोप लगाया कि राजेश उर्फ सुरेंद्र अवैध रूप से बिना किसी अनुमति के छत पर मोबाइल टावर लगवा रहा है